आबुरोड-रेलवे ने यात्री का 1.50 लाख का टैबलेट लौटाया, स्टेशन पर RPF ने यात्री को सुरक्षित सौंपा
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-रेलवे सुरक्षा बल आबूरोड ने ऑपरेशन अमानत के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री का ट्रेन में छूटा एप्पल टैबलेट सुरक्षित बरामद कर उसे सही व्यक्ति को सौंप दिया। टैबलेट की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है।
यह घटना मंगलवार को हुई, जब सुबह करीब 11 बजे अजमेर से रेल मदद के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई। इसमें बताया गया कि वैशाली नामक महिला यात्री का एप्पल टैबलेट ट्रेन में छूट गया है। सूचना मिलते ही RPF टीम तुरंत सक्रिय हो गई।
ट्रेन के आबूरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंचने पर उपनिरीक्षक रामवीर, कांस्टेबल विनोद और महिला कांस्टेबल राधा सैनी ने संबंधित कोच में जाकर जांच कर टैब खोजा औरRPF ने कंट्रोल के माध्यम से संबंधित यात्री को सूचना दी।
महिला यात्री ने RPF की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
