• May 5, 2026

आबूरोड में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीःजंगल में बबूल के पेड़ लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के रिको थाना क्षेत्र में एक 53 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना भारती सियावा के मालियावास स्थित जंगलों के बीच हुई। मृतक की पहचान भीमा पुत्र नोना के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया- भीमा रोज की तरह खाना खाकर रात को सोया था। सुबह जब वो नहीं मिला तो परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया। ग्रामीणों ने उसका शव बबूल की झाड़ियों से लटका हुआ देखा, जिसके बाद रिको पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतारा। सघन जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पुलिस को शव तक पहुंचने में कठिनाई हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए आबू रोड मॉच्र्युरी में रखवाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक भीमा के चार भाई हैं और वो खेती का काम करता था। उसके तीन बेटे भी हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें भीमा द्वारा आत्महत्या करने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रिको पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page