PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान ओबीसी मोर्चा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया है। इसमें आबूरोड निवासी राधेश्याम शाक्या को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से सिरोही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
चुनाव में नहीं मिला था टिकट
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने एक पत्र जारी कर बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के निर्देशों पर यह नियुक्ति हुई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची में राधेश्याम शाक्या को उनके गृह जिले सिरोही से शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार, इस बार नगरपालिका चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद शाक्या के नाराज होने की बात चल रही थी। तब प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने उन्हें संगठन में सही जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया था।
नगरपालिका चुनाव में शाक्या ने वार्ड 33 से अर्जुन सिंह के समर्थन में संगठन के लिए सक्रिय होकर काम किया था। उन्होंने आबूरोड के दूसरे वार्डों की चुनावी व्यवस्थाओं में भी अहम भूमिका निभाई थी।


