PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल आमजन को भयमुक्त मतदान करने का संदेश
तखतगढ़ 10 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को होने जा रहे दुसरे चरण मे तखतगढ निकाय चुनाव 2026 की पूर्व संध्या पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के मध्य नजर गुरुवार शाम को नगर के मुख्य बाजार मे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल आमजन को भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया। तखतगढ़ पुलिस थाने से प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना, सुमेरपुर सीओ भवानी सिंह एव तखतगढ थाना प्रभारी शैतानसिंह मय जाब्ता रवाना हुआ।
फ्लैग मार्च नगर के महाराणा प्रताप चौक से मुख्य बाजार से उप तहसील कार्यालय होते हुए गावई पेचका से पुन: पुलिस थाना पहुंच विसर्जन हुए । शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तखतगढ़ नगर के 24 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।



