• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में शुरू हुआ पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलनः 1500 से ज्यादा मीडियाकर्मी शामिल्

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मान सरोवर परिसर में पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन शुरू हुआ है। इसमें देशभर से 1500 से ज्यादा मीडियाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं, जो तनावमुक्त जीवन जीने और मेडिटेशन के तरीके सीखने आए हैं। सम्मेलन का आयोजन मीडिया विंग कर रहा है। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो, वेब और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार, संपादक और जनसंपर्क से जुड़े लोग शामिल हैं। यह महासम्मेलन ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया’ विषय पर हो रहा है।

मीडिया को सच्चाई सामने लाने की जरूरत

उद्घाटन पर पत्रकार सरफराज सैफी ने कहा कि मीडिया को सिर्फ खबर नहीं दिखानी चाहिए, बल्कि खबर के पीछे की सच्चाई भी सामने लानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मीडिया सिर्फ शोर करेगा या समाज को सही दिशा दिखाने का मौका मिलेगा? उन्होंने कहा कि यह सवाल खुद से पूछने की जरूरत है।

AI ने खड़ी कीं कई चुनौतियां

मैनेजिंग एडिटर और पत्रकार यशवंत राणा ने कहा कि मानव सभ्यता इतिहास के एक खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने इंसान के लिए कई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे

प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया कि इस साल देश में हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 26 मई 1826 को पंडित युगल किशोर ने कोलकाता से ‘उदंड मार्तंड’ नाम का अखबार शुरू किया था।

दुनिया को जोड़ने का काम करती आई भारतीय सभ्यता

प्रो. मान सिंह परमार ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति ने हमेशा दुनिया को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ विश्व के निर्माण में हम कैसे मददगार बन सकते हैं, यह सोचने का विषय है।

दुनिया बदलने वाला समय आ गया

ब्रह्माकुमारीज़ मैनेजमेंट कमेटी की वरिष्ठ सदस्य राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब दुनिया बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि इस सच्चाई को मानना ही होगा।

प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके निकुंज भाई ने कहा कि सभी यहां से कुछ नया सीखकर जाएं और अपने सेवा स्थान पर जाकर कुछ नवीनता जरूर लाएं। संचालन जयपुर सबजोन की मीडिया संयोजक बीके चंद्रकला दीदी ने किया।

Previous Post

जालोर को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांगः गिरदावरी और फसल बीमा जमा कराने को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन

Next Post

राधेश्याम भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनेः नगरपालिका चुनाव में टिकट नहीं मिला था, संगठन में जिम्मेदारी का आश्वासन मिला था

Next Post

राधेश्याम भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनेः नगरपालिका चुनाव में टिकट नहीं मिला था, संगठन में जिम्मेदारी का आश्वासन मिला था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page