• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड के पालना गृह में मिला नवजात, एक दिन के शिशु को छोड़ा, डॉक्टरों ने अस्पताल में किया भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0
आबूरोड के पालना गृह में मिला नवजात, एक दिन के शिशु को छोड़ा, डॉक्टरों ने अस्पताल में किया भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-राजकीय अस्पताल आबूरोड के पालना गृह में बुधवार सुबह 4 बजे एक नवजात शिशु मिला। अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब 4 बजे नवजात को पालनागृह में छोड़ा था। पालना गृह में अलार्म बजने पर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा, जहां शिशु सुरक्षित अवस्था में पाया गया।

डॉक्टरों ने निगरानी में रखा

डॉक्टरों ने तुरंत नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल के डॉ. विजेंद्र चौधरी ने बताया कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। उसकी देखरेख अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही है।

विभाग को दी सूचना

घटना की जानकारी संबंधित विभाग, बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण इकाई को दे दी गई है। समिति के निर्देशानुसार, नवजात को गुरुवार को जिला चिकित्सालय सिरोही भेजा जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नियमानुसार, बाल कल्याण समिति और दत्तक ग्रहण से जुड़ी एजेंसियां नवजात की देखभाल और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगी। पालना गृह उन नवजात शिशुओं के लिए एक सुरक्षित व्यवस्था है, जिन्हें किसी कारणवश उनके परिजन अपने पास नहीं रख पाते।

इस व्यवस्था के तहत शिशु की पहचान गोपनीय रखते हुए उसके संरक्षण, स्वास्थ्य देखभाल और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाती है। फिलहाल, नवजात शिशु अस्पताल की देखरेख में है और संबंधित एजेंसियां मामले से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

Previous Post

तखतगढ-एनएच 325 के सुगालिया के निकट रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत, ओटो चालक घायल,घायल को सुमेरपुर रेफर किया गया

Next Post

विश्वजीत सिंह देवड़ा लंदन में बने छात्रसंघ अध्यक्ष, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय

Next Post

विश्वजीत सिंह देवड़ा लंदन में बने छात्रसंघ अध्यक्ष, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page