PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ-एनएच 325 के सुगालिया के निकट रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत, ओटो चालक घायल,रोडवेज चालक की सजगता से बड़ा हादसा टल गया, सभी यात्री सुरक्षित, घायल को सुमेरपुर रेफर किया गया
तखतगढ 10 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र से गुजरते एनएच 325 के सुगालिया के निकट बुधवार दे शाम 8 से 9: बजे के बीच जयपुर से जालौर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज बस और एक ऑटो रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। और बस मे सवार यात्रीयो मे अफरा- तफरी मच गई।
हालांकि बस चालक की सजगता से एका एक बड़ा हादसा टल गया। जिसे बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। जबकी हादसे में ऑटो रिक्शा चालक श्रवण कुमार पुत्र जोबाराम मीणा, निवासी सुगालिया गंभीर घायल हो गया। घायल को सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ लाया गया, जहां चिकित्सा को एवं नर्सिंग कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कमर में गंभीर चोट लगने से हाई सेंटर सुमेरपुर रैपर किया गया
घटना के बाद रहा गुजरते राहगीरो की भीड़ ने राहत कार्य में सहयोग किया। लेकिन रोडवेज बस में सवार यात्रियों को खरोच तक नहीं आई इस दरम्यान यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के बाद रोडवेज विभाग ने तत्काल दूसरी बस घटनास्थल के लिए रवाना की। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौकामुआयना के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है


