आबुरोड-मोबाइल लूट के लिए युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड-आबूरोड | गिरवर रोड स्थित तलवार नाका पर मोबाइल लूट के इरादे से युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। सदर थाना अधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि 25 अप्रैल को मीठाराम अपनी बहन के घर से निकलकर निचलगढ़ अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मोबाइल लूट के इरादे से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस नेभाणाराम पुत्र कनिया गरासिया और राजू पुत्र छगन गरासिया, निवासी क्यारिया थाना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने एक साथ शराब पी थी।
इसके बाद मोबाइल फोन लूटने की योजना बनाई। योजना के तहत तीनों एक मोटरसाइकिल पर तलवार नाका और आसपास करीब आधा घंटा घूमते रहे। मूंगथला की तरफ से मीठाराम अकेला आता दिखा। तीनों ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे आकर उसे रुकवाया। मोबाइल फोन मांगा। मीठाराम ने नहीं दिया। आरोपियों ने उसके सीने में छुरी से वार किया। मोबाइल फोन और पर्स लूटकर भाग गए।

