रानीवाड़ा-मेत्रीवाड़ाः महिला से मारपीट के मामले में देवर गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
रानीवाड़ा-मेत्रीवाड़ा में महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता महिला ने 4 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया था।
इनमें मुख्य आरोपी महिला का देवर बताया गया, जिसे पुलिस ने डिटेन कर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान लाठियों और पत्थरों से हमला कर उसे घायल किया गया। घटना के समय घर में हंगामा मचने पर आसपास के लोग मौके परऔर बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

