• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई: तीन क्लीनिक सीज, अवैध दवाइयां और सामग्री जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड ब्लॉक में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) की टीम ने तीन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सीज किए। यहां से अवैध दवाइयां और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौतम मोरारका ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। टीम में तहसीलदार, थानाधिकारी, सदर थाना स्टाफ, डॉ. सलीम खान (चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, देलदर), मंदीप परमार (फार्मासिस्ट) और इरफान बागवान (सीएचओ) शामिल थे।सोमवार को टीम ने आमथला स्थित झोलाछाप डॉक्टर अभिजीत विश्वास के क्लीनिक पर कार्रवाई की और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आमथला में ही कश्यप क्लीनिक को भी मौके पर सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त, मावल स्थित कृष्णा क्लीनिक की दुकान को भी मौके पर सीज किया गया और उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई गई।

Previous Post

आबुरोड-ट्रेन में शराब की तस्करी करते जीआरपी ने महिला को पकड़ा

Next Post

आहोर-भाजपा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, निकली वाहन रैली

Next Post
आहोर-भाजपा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, निकली वाहन रैली

आहोर-भाजपा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, निकली वाहन रैली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page