
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड (सिरोही)-आबूरोड में गांधीनगर पुलिस के पास शनिवार शाम 6 बजे एक महिला पुलिया से नीचे गिर गई। पुलिया की ऊंचाई करीब 30 फीट थी।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर शहर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। महिला की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।


