PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड़-आबू रोड के रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर अस्पताल से घर रेलवे कॉलोनी जा रही महिला पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार सरकारी चिकित्सक महिला डॉ. लाजवंती महावर ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज करवा रखा है। पिछले बुधवार को महिला आबू रोड न्यायालय में पेशी पर आई थी तो पति चंद्र प्रकाश मकवाना ने उसे धमकाया था। इसके बाद शनिवार रात को जब वह रेलवे के फुट ओवर ब्रिज से अपने घर रेलवे कॉलोनी तरफ जा रही थी।
उसी दौरान पति ने सुनसान क्षेत्र का फायदा उठाकर उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे कि महिला के सर कंधे व हाथ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद महिला को आबू रोड के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जीआरपी थाने में रिपोर्ट दी है। जानकारी के अनुसार महिला पति से 7 वर्षों से अलग रह रही हैं। उनके बीच दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है।