• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर-भाजपा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, निकली वाहन रैली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
आहोर-भाजपा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, निकली वाहन रैली

PALI SIROHI ONLINE

रावणा अमृत सिंह

आहोर-भाजपा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, समारोह पश्चात निकली विशाल वाहन रैली*
आहोर.भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आहोर के चामुंडा माता मंदिर चौक में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो चामुंडा माता मंदिर चौक से प्रारंभ होकर आहोर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विधायक कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई।

रैली का नगरवासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
आहोर विधानसभा संयोजक बिशन सिंह सोलंकी ने बताया कि आयोजित सम्मेलन में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं जालौर-सिरोही सांसद लुंबा राम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल एवं पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जनसंघ एवं भाजपा की स्थापना के समय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान पर प्रकाश डाला। सांसद लुंबा राम चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता महेंद्र बोहरा ने जनसंघ से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को विस्तार से कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. रमेश राणा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मंजू मेघवाल, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, महिपाल सिंह चारण एवं शंकरदान चारण ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बंसीलाल सुथार ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, आहोर मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह, भाद्राजून मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, गुड़ा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल कुमावत, गोदन मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह राजपुरोहित, चांदराई मंडल अध्यक्ष लाखा राम देवासी, बागरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश टेलर, प्रकोष्ठ जिला संयोजक भूर सिंह देवकी, जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशन प्रजापत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वचनाराम देवासी एवं महामंत्री सूर्यपाल सिंह मांगलिया,सुजाराम, भंवर पुरी, कानाराम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई: तीन क्लीनिक सीज, अवैध दवाइयां और सामग्री जब्त

Next Post

भाजपा स्थापना दिवस पर सोजत रोड में ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Next Post
भाजपा स्थापना दिवस पर सोजत रोड में ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

भाजपा स्थापना दिवस पर सोजत रोड में ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page