• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

झाड़ोली के तीन सगे भाई-बहन एक साथ RAS-2024 में चयनितः झाड़ोली के परमवीर ने 24वीं, सेजल ने 120वीं और महिपाल ने 931वीं रैंक की हासिल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

वीरवाड़ा (पिंडवाड़ा)-राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित RAS 2024 के परिणामों में झाड़ोली के इंदा परिवार के तीन भाई-बहनों ने एक साथ सफलता हासिल की है। परमवीर सिंह, सेजल कुंवर और महिपाल सिंह इंदा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित होकर मिसाल कायम की है।इनमें से परमवीर सिंह इंदा ने 24वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि सेजल कुंवर को 120वीं रैंक मिली है। उल्लेखनीय है कि परमवीर और सेजल दोनों RAS 2022 में भी चयनित हो चुके थे और उन्होंने इस बार अपनी रैंक में सुधार किया है। महिपाल सिंह इंदा ने 931वीं रैंक के साथ चयन सूची में जगह बनाई है।

पिता सरकारी स्कूल में टीचर

इन तीनों सफल अभ्यर्थियों के पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार के अनुशासित माहौल और माता-पिता के सहयोग ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब तीनों भाई-बहन राजस्थान प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनकर प्रदेश की सेवा करेंगे।

परिणाम घोषित होते ही झाड़ोली गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया, जो यह संदेश देती है कि स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदारी से की गई मेहनत से संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती।

Previous Post

बीजापुर निवासी जयंतीलाल घांची (गहलोत) का RAS में हुआ चयन

Next Post

आबुरोड-अहमदाबाद-जम्मू तवी ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट: सीट के लिए मारपीट की, कांच तोड़े

Next Post

आबुरोड-अहमदाबाद-जम्मू तवी ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट: सीट के लिए मारपीट की, कांच तोड़े

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page