
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में निर्माण स्वीकृति की राशि में गबन के मामले में सरपंच और उनके पति को गिरफ्तार किया गया है। रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हरिशचंद अग्रवाल ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत में उसने बताया कि उसका हीरापुरा अंबाजी रोड पर भूखंड स्थित है। उन्होंने निर्माण स्वीकृति के लिए सांतपुर ग्राम पंचायत की सरपंच के पति सुरेशकुमार को 2100 रुपए नकद दिए थे। सरपंच कैलीदेवी और उनके पति ने इस राशि की रसीद भी दी थी।
जांच में पता चला कि यह राशि राजकोष में जमा नहीं कराई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।


