
PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज।भाजपा नगर मंडल शिवगंज के अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें 6 उपाध्यक्ष व 6 मंत्री समेत 21 पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में 4 महिलाओं को शामिल किया है। भाजपा नगर मंडल के नवनियुक्त महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि मंडल की कार्यकारिणी में वेनाराम प्रजापत, अशोक अग्रवाल, राकेश सोनी, मनीष सर्राफ, रूपाराम देवासी, जितेंद्र कोठारी को उपाध्यक्ष व कुंदनमल राठी, नरेश सिंधी को महामंत्री नियुक्त किया है। मोहनलाल मेघवाल, आनंदीबेन राजपुरोहित, राकेश भोजक, हिरल कुमारी हीरागर, ललिता रामावत, अर्जुन गहलोत को मंत्री, सोहनलाल अहीर को कोषाध्यक्ष, प्रकाश खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी, संगीता कुमारी मीणा को सोशल मीडिया, भरत सुथार को कार्यालय मंत्री, नरपत कुमार परमार को आईटी विभाग व महेंद्र कुमार दवे को प्रवक्ता नियुक्त किया है।


