निलंबित ग्राम विकास अधिकारी रिलीव हुए तो अन्य को सौंपा अतिरिक्त चार्ज
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड | पंचायत समिति आबूरोड की 5 ग्राम पंचायतों में फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिषद सीईओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने 7 वीडीओ व एलडीसी को निलंबित किया।
सभी निलंबित कार्मिकों को पंचायत समिति से रिलीव कर रेवदर भेज दिया गया। मामले के बाद पंचायतों में कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए विकास अधिकारी पुखराज सरेल ने अन्य ग्राम विकास अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। लक्ष्मण कुमार को निचलागढ़, मधुबाला को पाबा, नरेंद्र को खड़ात, रघुनाथ सिंह को उपलागढ़, प्रभुराम माली को गिरवर, आर्यन भारद्वाज को किंवरली, गणेश को क्यारिया, हार्दिक कुमार को मोरथला, प्रकाश कुमार को उपलाखेजड़ा और भेकाराम को सियावा का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। इस प्रकरण में वीडीओ बाबूलाल सैनी, गौरव बारोट, नितिन शर्मा, ऋषि सैनी, अशोक कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रभुराम मीणा तथा सियावा की कनिष्ठ सहायक मोनिका कुमारी को निलंबित किया।

