• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

करड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तारः सेवाड़ा गांव से 7.675 किलो अफीम और 393 ग्राम अफीम दूध जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 11, 2026
in Local
0
करड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तारः सेवाड़ा गांव से 7.675 किलो अफीम और 393 ग्राम अफीम दूध जब्त

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर के करड़ा थाना क्षेत्र के सेवाड़ा गांव में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने मौके से 7.675 किलोग्राम अफीम (टांका) और 393 ग्राम अफीम दूध जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि पुलिस को आरोपी जयकिशन पुत्र भाखराराम, निवासी सेवाड़ा, के खेत में अफीम छिपाकर रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेत में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान, पुलिस को जमीन में दबाकर रखा गया अफीम का जखीरा बरामद हुआ। इस कार्रवाई का नेतृत्व आरपीएस अधिकारी रवि मीणा ने किया। टीम में एएसआई सुरेंद्र सिंह राव, राजू सिंह, मांगाराम, मनोहर लाल, जयंतीलाल और केलम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी जयकिशन को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद मादक पदार्थ के नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

मोदरान में 2 दिन पहले 9 किलो चांदी चोरी करने वाले पाली में पकड़े थे

Next Post

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी रिलीव हुए तो अन्य को सौंपा अतिरिक्त चार्ज

Next Post

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी रिलीव हुए तो अन्य को सौंपा अतिरिक्त चार्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page