• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-अपराध वृद्धि पर विधायक कोली सीएम से मिलेः गिरवर चौकी को थाना बनाने, शहर में पुलिस बूथ लगाने की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने आबूरोड शहर में बढ़ते अपराध और आबूरोड-रेवदर मार्ग पर असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर यह भेंट की।

विधायक कोली ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपकर बताया कि विधानसभा क्षेत्र रेवदर में आबूरोड से रेवदर सड़क मार्ग पर पत्थरबाजी, हमले, चाकूबाजी और अन्य आपराधिक घटनाएंबढ़ गई हैं। देर शाम के बाद वाहन चालकों के साथ मारपीट और झगड़े की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है।

उन्होंने अवगत कराया कि इस सड़क मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी गिरवर में स्टाफ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप है, लेकिन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह अपर्याप्त है। सड़क मार्ग और उससे सटे गांवों-ढाणियों में आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

अपराध का ग्राफ बढ़ा

इसी प्रकार, आबूरोड शहर में भी अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। असामाजिक तत्व दिनदहाड़े चाकूबाजी, हमले और झगड़े जैसी आपराधिक गतिविधियां कर रहे हैं। आबूरोड एक व्यस्त शहर है जहाँ हजारों की संख्या में प्रवासी और पर्यटक आते-जाते हैं, और उनके साथ होने वाली अमानवीय घटनाएं राजस्थान की मेहमाननवाजी की छवि को धूमिल कर रही हैं।

विधायक मोतीराम कोली ने मुख्यमंत्री से मानवीय दृष्टिकोण से इन दोनों स्थितियों का निराकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने पुलिस चौकी गिरवर को पुलिस थाने में क्रमोन्नत करने और शहर में अपराध की रोकथाम के लिए जगह-जगह पुलिस बूथ स्थापित करने की मांग की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पर अति शीघ्र उचित निराकरण का आश्वासन दिया।

Previous Post

पाली-कब्रिस्तान में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत: पौधों में पानी देने गया था, घरवालों को जमीन पर पड़ा मिला

Next Post

जालोर-10 हजार रु. की रिश्वत नहीं जुटा सकी फरियादिया, ट्रैप नहीं हुआ; रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी का कांस्टेबल पर केस

Next Post
जालोर-10 हजार रु. की रिश्वत नहीं जुटा सकी फरियादिया, ट्रैप नहीं हुआ; रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी का कांस्टेबल पर केस

जालोर-10 हजार रु. की रिश्वत नहीं जुटा सकी फरियादिया, ट्रैप नहीं हुआ; रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी का कांस्टेबल पर केस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page