• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कब्रिस्तान में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत: पौधों में पानी देने गया था, घरवालों को जमीन पर पड़ा मिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में कब्रिस्तान में इबादत करने और पौधों को पानी देने गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने पर बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े मिले। तुरंत टैक्सी से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोज की तरह इबादत करने गए थे

भाई अख्तर हुसैन ने बताया, जंगीवाड़ा निवासी मोहम्मद रमजान (52) पुत्र हब्बास खान पेशे से ड्राइवर थे। गुरुवारसुबह वे अपनी वैन से बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटे। इसके बाद रोज की तरह रामलीला मैदान के पास स्थित कुरैशी समाज के कब्रिस्तान में फातिया (इबादत) करने और वहां लगे पौधों में पानी देने पहुंचे।

अचानक गिरे, लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

इबादत के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे कब्रिस्तान में ही गिर पड़े। वे पहुंचे तो रमजान बेहोशी की हालत में पड़े थे। लोगों की मदद से बेहोशी की बिना देर किए टैक्सी से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत हो बताया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को खुलासा हो होगा।

Previous Post

सिरोही-रामझरोखा मंदिर संपत्ति मामले में डीजीपी का जांच आदेशः पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने एसआईटी गठित करने की मांग की

Next Post

आबूरोड-अपराध वृद्धि पर विधायक कोली सीएम से मिलेः गिरवर चौकी को थाना बनाने, शहर में पुलिस बूथ लगाने की मांग

Next Post

आबूरोड-अपराध वृद्धि पर विधायक कोली सीएम से मिलेः गिरवर चौकी को थाना बनाने, शहर में पुलिस बूथ लगाने की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page