• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-10 हजार रु. की रिश्वत नहीं जुटा सकी फरियादिया, ट्रैप नहीं हुआ; रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी का कांस्टेबल पर केस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0
जालोर-10 हजार रु. की रिश्वत नहीं जुटा सकी फरियादिया, ट्रैप नहीं हुआ; रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी का कांस्टेबल पर केस

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-रिश्वत के मामलों में आमतौर पर एसीबी ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ती है, लेकिन मामले में ऐसा नहीं हो सका। फरियादिया 10 हजार की रिश्वत की व्यवस्था नहीं कर पाई, जिससे ट्रैप कार्रवाई नहीं हो सकी। बावजूद एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान रिकॉर्डिंग और जांच के आधार पर चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर थाने में पदस्थापित तथा सांचौर के केरवी निवासी कांस्टेबल सुरेश विश्नोई के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है।

एसीबी में दर्ज केस के अनुसार भूपालसागर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 12 मार्च 2026 को शिकायत दी थी कि उसके बेटे और परिवार के खिलाफ दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में कार्रवाई नहीं करने, दोनों पक्षों में समझौता कराने तथा रिपोर्ट हटवाने की एवज में खुद को हेड कांस्टेबल बताने वाला सुरेश विश्नोई 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। 18मार्च को हुई बातचीत के दौरान रिश्वत मांग का सत्यापन भी हुआ, लेकिन ट्रैप कार्रवाई के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध नहीं होने से शिकायतकर्ता 20 मार्च को कार्रवाई नहीं करा सकी। बाद में एसीबी ने पूरे मामले की जांच पूरी कर 13 जुलाई को आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

Previous Post

आबूरोड-अपराध वृद्धि पर विधायक कोली सीएम से मिलेः गिरवर चौकी को थाना बनाने, शहर में पुलिस बूथ लगाने की मांग

Next Post

सायला-घर से निकला युवक 20 घंटे बाद फंदे पर मिलाः बबूल की झाड़ियों पर 4 फीट ऊंचा फंदा; परिजन को मर्डर का शक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page