PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य मामलों में वांछित चल रहे मुल्जिमों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व ब्रजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 12-07-2026 को एनडीपीएस एक्ट के मामले में चार माह से फरार मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटनाः-दिनांक 09-03-2026 को पिंडवाडा पुलिस द्वारा ईको कार से 06 किलो 340 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद कर मौके से तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किये जाकर अनुसंधान थानाधिकारी आबूरोड रीको के हवाले किया गया। थानाधिकारी आबूरोड रीको द्वारा अनुसंधान के दौरान बरामदशुदा अवैध अफीम के रिसिवर मुल्जिम जोईताराम को गिरफ्तार किया गया तथा अफीम का सप्लायर सुरेशचंद्र की गिरफ्तारी नही हो सकी। जिसकी तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी की अलग-अलग जगह पर तलाश की गई। मगर आरोपी गिरफ्तार से बचने के लिए अपने घर को छोडकर महाराष्ट्र व गुजरात में अलग-अलग जगह पर रहने लगा। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश जारी रखते हुए वांछित आरोपी सुरेशचंद शर्मा को दस्तयाब कर प्रकरण में अनुसंधान हेतु गिरफ्तार किया गया है।
नाम पता मुल्जिम-सुरेशचंद शर्मा पुत्र माधुलाल शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 42 साल निवासी आलोद पुलिस थाना डूंगला जिला चितौडगढ
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
3. विजयसिंह कानि.न. 72 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
4. भजनलाल कानि.न.62 पुलिस थाना आबूरोड रीको

