PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता- बंजारा
तखतगढ़ नगर पालिका में बंजारा ने संभाली ईओ की जिम्मेदारी चौधरी को की विदाई
तखतगढ 13 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) 2 दिन पूर्व ही राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य शासन विभाग द्वारा प्रदेश भर में नगर पालिका आयुक्त अधिशासी अधिकारियों की तबादला सूची जारी करने के बाद आबू पर्वत नगर पालिका के राजस्व अधिकारी महेंद्र बंजारा का प्रमोशन कर नगर पालिका तखतगढ़ के अधिशासी अधिकारी के पद पर स्थानांतरण आदेश जारी किए थे वही तखतगढ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी को तखतगढ से रानी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के पद पर स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद सोमवार शाम 5:00 बजे महिंद्र बंजारा के तखतगढ़ नगर पालिका पहुंचने पर समस्त निवर्तमान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयो , पालिका कर्मचारीयो सहित नगरवासीयो ने साफा एवं माला पहनकर मिठाई खिलाकर गर्म जोशी से पद ग्रहण करवाया।
वही तखतगढ़ से रानी नगर पालिका स्थानांतरण हुए मगराज चौधरी को साफा एवं माला पहनकर भावभीनी विदाई दी गई। नवनियुक्त ईओ महेंद्र बंजारा ने मिडिया से रू ब रू होकर कहा की आमजन की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होने बताया कि सफाई व्यवस्था एवं लाइटों की व्यवस्था सहित राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत आने वाली विभित्र कल्याणकारी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना कथा पीएम सवनिधि योजनाओ मे अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत, निवर्तमान वर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, निवर्तमान पार्षद देवाराम, राजेश कुमावत,गणपत सोमपुरा , दिनेश कुमावत, मुकेश सुथार, रामसिंह,नामान्तरण देवासी, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता तनसिंह, नगर पालिका के सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला, कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल, सहायक कनिष्ठ गोपालराम सहित समस्त नगर पालिका कर्मचारी गण मौजूद रहे। तत्पश्चात नवनियुक्त ईओ महेंद्र बंजारा ने मगराज चौधरी के साथ नगर भ्रमण कर भौगोलिक जानकारी ली।




