PALI SIROHI ONLINE
वीरमपुरा ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत हुए पंचतत्व में विलीन, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने दी श्रद्धांजलि
बाली उपखण्ड के वीरमपुरा के ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत के निधन के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, समाजबंधु, ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए। शोकपूर्ण माहौल के बीच सभी ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र में शोक की लहर देखी गई। इस अवसर पर बाली विधायक Pushpendra Singh Ranawat व गलथनी ठाकुर जयेंद्र सिंह गलथनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने दिवंगत ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया, जिसके बाद दिवंगत को पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाली विधायक बीजापुर ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को स्मरण किया। अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



