PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के मालनु राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय के व्याख्याता केसाराम राठौड़ निवासी लुंदाडा राजकीय सेवा की 36 वर्ष 4 माह की सेवा पूर्ण कर आज व्याख्याता पद से राजकीय सेवा सेवा निवृत्ति हुए।
सरपंच प्रसासक ज्वारा राम मीना ओर समाज सेवी नाहर सिंह, पूर्व शिक्षक जवानाराम परमार ने बधाई देते हुए बताया की इन्होंने अपनी सेवा का 26 वर्ष का समय सिरोही जिले में बिताया।वहां पर कई वर्षों तक सर्व शिक्षा में रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्य किया इसके साथ ही समय-समय पर मतदान कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर व जिला स्तर के प्रबोधन कार्यक्रमों में भी प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया।
पाली जिले में लगभग 10 वर्ष कार्य किया। राजकीय सेवा कार्य के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेते रहे।
व्याख्याता केसाराम राठौड़ एक कुशल मंच संचालक ओर धर्म क्रम दयालु पर्वती के व्यक्ति है उनके बेटे भी राजकीय सेवा में अपनी सेवा दे रहे है


