PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के भन्दर ग्राम की नई आबादी बस्ती में आज हुई बारिश का पानी नई आबादी बस्ती में जल भराव हो गया है पानी निकासी का प्रबंध नहीं होने के चलते वार्ड वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है
गौरतलब है कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व पाली जिला कलेक्टर दोनों अपनी-अपनी अलग जनसुनवाई में अधिकारियों को बारिश के मौसम से पूर्व पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं फिर भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते भन्दर ग्राम की इस कॉलोनी में जहां अनुसूचित जाति जनजाति के लोग निवास कर रहे हैं जिन्हें इस जल भराव के चलते मच्छर पनपना वह मौसमी बीमारियों के फैलने का भी भय रहता है वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल जाते समय कीचड़ पार कर जाना पड़ता है।
इस वार्ड के ग्रामीणों ने बताया कि इस कॉलोनी के आगे नई सड़क का निर्माण किया गया है जिसकी ऊंचाई इस सड़क से ज्यादा होने के चलते पानी निकासी नहीं हो रहा।
एक माह पूर्व भी मीडिया द्वारा इसी मोहहले की सड़क समस्या के समाचार प्रकाशित होते ही बाली विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा ने गभीरता से लेते हुए समिति के जेईएन सहित टीम को भेज स्थाई समाधान करने के आदेश दिए थे तब टीम ने इस सड़क का नया निर्माण ऊँचाई के अनुसार करवाने का एस्टिमेट बनाकर सड़क बनाने का आश्वाशन दिया था, फिर भो अभी तक समस्या समाधान की कोई प्रगति नही हुई, ओर जनता परेशान हो रही है।
भन्दर ग्राम में जल भराव की यह समस्या कोई अनोखी या पहली समस्या नहीं है भन्दर ग्राम के मुख्य बस स्टैंड पर भी मेगा हाईवे से जल निकासी का प्रबंध नहीं होने के चलते जल भराव रहता है।
भन्दर ग्राम में जल भराव की समस्या समाधान को लेकर गत वर्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पाली सांसद पीपी चौधरी को भी नाना दौरे के दौरान ज्ञापन दिया गया था उसके बाद जल भराव की समस्या मीडिया में आने के बाद बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भी इस समस्या को गंभीरता से लेकर बाली विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा था उसके बाद पानी निकासी के प्रबंध की रिपोर्ट बनाकर भी आगे भेजी गई परंतु पुनः बारिश का मौसम आने के बावजूद भी अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है वही नई आबादी बसती के लोगों ने बताया कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयासों से सीमेंट सड़क 2 वर्ष पूर्व पास हो चुकी है परंतु नई आबादी बस्ती में नई सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया अगर नई सड़क निर्माण कर इस बस्ती से आगे वाली सड़क की समान ऊंचाई तक सड़क बना दी जाती है तो भन्दर गांव की नई आबादी बस्ती बस स्टैंड की समस्या का समाधान स्थाई रूप से हो सकता है।
सरपंच प्रसासक कपूराराम मेघवाल ने बताया कि जलभराव की समस्या गभीर है आज ही उच्च अधिकारियों और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को इस समस्या से अवगत करवाकर स्थाई समाधान का आग्रह करुगा।

