PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना विद्युत निगम के अंतर्गत भन्दर ग्राम में तेज अंधड़ के साथ दो विद्युत पोल गिरे,विद्युत पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पूरे गांव की हुई बाधित जिससे भन्दर के ग्रामीणों को गर्मी व उमस से परेशानी का सामना करना पड़ा
विद्युत सप्लाई बाधित होने की जानकारी मिलते ही नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा व सरपंच प्रशासक कपुराराम मेघवाल ने नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत मीणा को फोन कर गर्मी के मौसम में पोल गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित होने की जानकारी दी
नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत मीणा ने बताया कि एडवोकेट मुकेश बोहरा सहित विभिन्न ग्रामीणों के द्वारा विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ पोल गिरने की जानकारी दी उसके बाद जानकारी मिलते ही विद्युत टीम को विद्युत सप्लाई सुचारु करने के लिए भेज दिया गया वहीं नए पोल लगाने का कार्य भी शुरू हो चुका है थोड़ी देर में विद्युत सप्लाई सुचारु होने की जानकारी दी


