• May 29, 2026

मुंडारा चामुंडा माता मंदिर दो दिवसीय वर्षगांठ समारोह, मंदिर शिखर पर चढ़ाई ध्वजा

PALI SIROHI ONLINE

मुंडारा चामुंडा माता मंदिर दो दिवसीय वर्षगांठ समारोह, मंदिर शिखर पर चढ़ाई ध्वजा, भजनों में गाई माता की महिमा, शोभायात्रा के साथ फले चुंदड़ी ओढ़ाकर छत्तीस वर्ण को महाप्रसादी का आमंत्रण,ब्लड डोनेशन शिविर का भी आयोजन

मुंडारा।मुंडारा चामुंडा माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना 24वीं वर्षगांठ महोत्सव निमित दो दिवसीय समारोह मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाने, शोभायात्रा के साथ फले चूनड़ी ओढ़ाकर महाप्रसादी आमंत्रण व भजनसंध्या के आयोजन के साथ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मुंडारा चामुंडा माता मंदिर पूजारी व ग्रामीण विकास पंचायतराज व आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के सान्निध्य व 24वीं वर्षगांठ के लाभार्थी कलाराम सोयल (सिरवी),भंवरीबाई जाणुंदा परिवार के पुनमजी सोयल,रणछोड सोयल, ध्वजा चढ़ावा के लाभार्थी स्व.मदनलाल सोलंकी लुहार परिवार व समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।समारोह में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।

सोयल परिवार द्वारा फले चुंदड़ी ओढ़ाकर 36 वर्ण को महाप्रसादी का आमंत्रण

दो दिवसीय समारोह में कलाराम सोयल,श्रीमती भंवरीबाई, पुनमजी,श्रीमती अनितादेवी,रणछोड व श्रीमती संगीतादेवी आदि सोयल परिवार जाणुंदा आदि ने ग्राम के तारावेश्वर महादेव मंदिर चौक स्थित गाजों बाजों व मंगलगीतों के साथ गणपति,चामुंडा माता,तारावेश्वर महादेव,पार्वती,संतोषी माता व अन्य देवी-देवताओं व पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में पीपल वृक्ष पर चुंदड़ी ओढ़ाकर 24वीं वर्षगांठ निमित्त महाप्रसादी के आयोजन में छत्तीस वर्ण को आमंत्रित किया।ग्रामवासियों ने शोभायात्रा के संग सोयल व सोलंकी परिवार को तारावा चौक व चामुंडा माता मंदिर से गाजों बाजों के संग मंगलगीत गाते, डीजे की स्वर लहरियों पर नाचते,जयकारे लगाते हुए ग्राम के मुख्य मार्गों से चामुंडा माता मंदिर पहुँचे।पुजारी व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व ग्रामवासियों ने सोयल व सोलंकी परिवार का माल्यार्पण कर बहुमान किया।शोभायात्रा में लोकनृत्य गैर के नृत्यकारों ने सभी का मन मोह लिया।

सोलंकी परिवार ने शिखर पर ध्वजा चढ़ाई
वर्षगांठ के अवसर पर स्व.मदनलाल सोलंकी पुत्र चिमनाराम लुहार परिवार मुंडारा ने चामुंडा माता की की पूजा अर्चना कर चामुंडा माता मुख्य मंदिर के शिखर पर गाजो बाजों व जयकारों के साथ धूमधाम के साथ ध्वजा चढ़ाई।

भजनसंध्या में उमड़ा भक्तों का रेला
मुंडारा चामुंडा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना वर्षगांठ महोत्सव समारोह निमित्त कलाराम सोयल व श्रीमती भंवरीबाई जाणुदा परिवार के पुनमजी व रणछोड सोयल द्वारा भजनसंध्या का आयोजन चामुंडा माता मंदिर पूजारी व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के सान्निध्य,पुलिस थाना सादड़ी निरीक्षक हनवंतसिंह सोढ़ा,मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव,संतो, साध्वियों आदि की मौजूदगी में किया गया। गायक शंकर टांक, मधुबाला राव, नरेश राव आदि ने गणपति,गुरु वंदना,चामुंडा माता, खेतलाजी,महादेव,बाबा रामदेव,राम,हनुमान आदि देवी-देवताओं के एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी।

नृत्यांगना लवलीसिंह राजपुरोहित,सुपर स्टार ममता भारती व टीना प्रजापत ने नृत्य पेश कर,माताजी, भैरूजी, हनुमानजी की झांकिया पेश कर व प्रवीण वैष्णव बाली,प्रकाशकुमार मेवाड़ा मुंडारा ने मंच संचालन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
अतिथियों का सोयल परिवार द्वारा साफा पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर बहुमान किया गया।

महाप्रसादी का आयोजन किया गया
दो दिवसीय समारोह के तहत कलाराम,श्रीमती भंवरीबाई,पुनमजी,रणछोड सोयल परिवार जाणुंदा द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया।जिसमें मुंडारा व समीपवर्ती 21गावों के छत्तीस वर्ण,गावों के प्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने महाप्रसादी का लाभ लिया।सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित व भाजपा पदाधिकारियों व पाली उप जिला प्रमुख डॉ. जगदीश चौधरी ने भी शिरकत की।

सोयल परिवार,साधु संतों का बहुमान किया।
24वीं वर्षगांठ निमित्त भजनसंध्या व महाप्रसादी का आयोजन करने पर पुजारी व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की मौजूदगी में मुंडारा ग्रामवासियों द्वारा कलाराम, पुनमजी,रणछोड,श्रीमती
भवरीबाई,श्रीमती
अनितादेवी, श्रीमती संगीतादेवी आदि सोयल परिवार जाणुंदा व रिश्तेदारों को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। सोयल परिवार ने ओटाराम देवासी, साधु संतों,पुजारियों, ग्रामवासियों का भी बहुमान किया। दो दिवसीय समारोह में मुंडारा के छत्तीस वर्ण,ग्रामवासियों,गणपति मंडल तारावेश्वर महादेव मंडल,ग्राम पंचायत प्रशासन,चामुंडा माता नवयुवक मंडल मुंडारा,शिवशक्ति मंडल आदि के कार्यकर्ताओं का व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान रहा। सभी का देवासी व सोयल परिवार ने बहुमान कर आभार जताया।

ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन
वर्षगांठ निमित मंदिर परिसर में वर्धन ब्लड सेंटर सुमेरपुर के तत्वावधान में राज्य मंत्री देवासी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्रभारी दिनेशकुमार चौधरी, सुरेशकुमार चौधरी, दिलीप सेन श्रीराम सोनी, भरत चौधरी, रेणु शर्मा, अर्जुन चौधरी आदि ने सेवा दी।शिविर में 42 महिला व पुरूष रक्तदाताओं ने 42 यूनिट रक्तदान किया।

You cannot copy content of this page