• May 26, 2026

बिशनगढ़-खेत के मकान से डोडा पोस्त अफीम बरामद, तस्कर फरार, आरोपी की तलाश जारी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक खेत में बने एक मकान से भारी मात्रा में डोडा पोस्त और अफीम बरामद की है। बिशनगढ़ थाना पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर खेत में दी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिशनगढ़ थानाधिकारीमनोज कुमार सामरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

24 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फींच निवासी बाबूराम पुत्र गोपाराम बिश्नोई, जिसने केशवना निवासी राजूराम चौधरी का खेत काश्त पर ले रखा है, वह खेत में बने मकान से अवैध डोडा पोस्त और अफीम बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खेत में बने मकान पर दबिश दी।

पुलिस पहुंची तो अंधेरे में भागा आरोपी

पुलिस जाब्ते को आता देख आरोपी बाबूराम बिश्नोई रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली।

8.870 किलो डोडा पोस्त और अफीम बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को मकान से कुल 8.870 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और 118 ग्राम निर्मित अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी बाबूराम बिश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 17 और 18 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

कार्रवाई में थानाधिकारी मनोज कुमार सामरिया, एएसआई ताराराम, कांस्टेबल नरेश कुमार, रणवीर सिंह, परबत सिंह, थानाराम, जितेंद्र कुमार और मुकेश कुमार शामिल रहे।

You cannot copy content of this page