• May 23, 2026

बाली विधायक कोष से दी गई एम्बुलेंस अब पीएम नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर गाव-गाव जा रही एंबुलेंस

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के फालना गांव में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 100 मरीजों की एक्स रे जांच की गई यह आयोजन पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल व बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर अशोक सीरवी की मौजूदगी में बाली से आए रेडियोग्राफर विकास जांगिड़ व कन्हैयालाल की टीम ने जांच की


गौरतलब है कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा विधायक कोष से आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस अब टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बाली ब्लॉक को टीबी  मुक्त करने को लेकर रेडियोग्राफर की टीम को लेकर गांव गांव पहुंच रही है इस विधायक कोष से दी गई एंबुलेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान में विधायक कोष की एंबुलेंस सराहनीय सहयोग कर रही है

डॉ अशोक सीरवी ने बताया कि टीवी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान नियमित उपचार से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है इसी उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया गया जिसमें 100 मरीज के एक्स रे कर टीबी जैसी बीमारी की पहचान की गई

शिविर के दौरान डॉक्टर अशोक सीरवी लैब टेक्नीशियन नेहा गोस्वामी एएनएम नसीम बानो रेडियोग्राफर विकास कुमार कन्हैयालाल सहित विभिन्न आंगनवाड़ी कार्मिक चिकित्सा कार्मिक जनप्रतिनिधि भी सहयोग करते नजर आए

You cannot copy content of this page