रानी-मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
मेगवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित
रानी। मेगवाल शिक्षण संस्थान रानी एवं श्री मारवाड़ मेगवाल सेवा संस्थान वरकाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल रही। विशिष्ट अतिथियों में शिशुपाल सिंह, जसाराम के राठौड़, सुनील बैरवा, मुनालाल मेनसन, जयसिंह जमील मकरानी, ईलियाश चढवा, सुरेन्द्र सिसोदिया एवं दाकुदेवी परिहार मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए संगीता बेनीवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, एकता और प्रतिभा को निखारने का माध्यम हैं। जय सविधान जय जय भीम के साथ अपना उद्घोषन पुरा किया ! शिशुपाल सिंह ने कहा आने वाले चुनावो मे मेगवाल समाज को टिकट दूंगा , जय रामदेव जय भीम का लगाया नारा !उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा एवं खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के दौरान समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जसाराम राठौड ने सम्बोधित किया जय भीम !
