• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-5 साल की मासूम को गलत खून चढ़ायाः मां को सिर दर्द और सर्दी लगने की शिकायत की थी; थेलेसीमिया से पीड़ित हैं बच्ची

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में 5 साल की थेलेसीमिया पीड़ित बच्ची को गलत ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आया है। बच्ची ने खून चढ़ाते वक्त मां से शिकायत की थी कि उसे सिर दर्द हो रहा है। मां ने बोतल देखी तो भागती हुई बाहर गई और नर्स को बुलाया। बाद में मासूम को PICU वार्ड में शिफ्ट किया। इसके बाद बच्ची की मां और पिता ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर से की है।

बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार ने बताया-मामले की जांच के लिए 3 लोगों की टीम बनाई है। इसमें ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मांगीलाल चौधरी, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. गरिमा हैं। जो आगे पूरे मामले की जांच करेंगे। इसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।1. महीने में 2 बार चढ़ता है ब्लडः बच्ची की मां ने बताया-मेरी 5 साल की बेटी को थैलीसिमिया है। हमें 3 साल की उम्र में इसकी बीमारी के बारे में पता चला था। तब से उसके ब्लड चढ़ाया जा रहा है। उसे महीने में 2 बार ब्लड चढ़ाना पड़ता है। उसका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। बुधवार सुबह उसे बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।

2. बच्ची ने सिर दर्द की शिकायत की थी: वार्ड से नर्सिंग

स्टाफ ने मरीज का ब्लड सैंपल और फॉर्म ब्लड बैंक में भेज दिया था। नर्सिंग स्टाफ ने दोपहर करीब 1 बजे ब्लड चढ़ाना शुरू कर दिया। बेटी को ब्लड चढ़ते हुए पांच मिनट भी नहीं हुए थे कि उसने सिर दर्द और सर्दी लगने की शिकायत की।

3. ओ पॉजिटिव को बी ग्रुप चढ़ायाः ऐसे में उनकी तुरंत नजर ब्लड बैग पर पड़ी तो देखा कि उस पर बी पॉजिटिव लिखा है। ऐसे में तुरंत वार्ड के नर्सिंग स्टाफ को यह बात बताई और उसे ब्लड चढ़ाना बंद किया गया। बाद में मासूम को PICU वार्ड में शिफ्ट किया। जहां उसकी हालत फिलहाल ठीक है।

Previous Post

रानी-मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित

Next Post

आबुरोड-चांदमारी में युवक टावर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद उतराः परिचित को बुलाने की मांग पर अड़ा, पुलिस की समझाइश पर माना

Next Post

आबुरोड-चांदमारी में युवक टावर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद उतराः परिचित को बुलाने की मांग पर अड़ा, पुलिस की समझाइश पर माना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page