रामसीन के भरुड़ी चौराहे पर कार हादसा, दो की मौतः चार घायल, राजपुरोहित परिवार मंदिर दर्शन के लिए भीनमाल जा रहा था
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मोदरान, जालोर-रामसीन पुलिस थाना क्षेत्र के भरुड़ी चौराहे के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार भीनमाल की ओर मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था।मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
रायथल गांव निवासी गणपतसिंह राजपुरोहित अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर रायथल से भीनमाल स्थित मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रामसीन-भरुड़ी चौराहे से लगभग एक किलोमीटर पहले उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में गणपतसिंह के साथ एक महिला, तीन लड़कियां और एक छोटा बच्चा सवार थे।
दो लोगों की मौते पर मौत
इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद क्रिशकुमार माली और नरेश बिश्नोई ने तुरंत सहायता की। दोनों युवकों ने क्षतिग्रस्त कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। अस्पताल में एक महिला, दो लड़कियों और एक बच्चे का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रामसीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य करवाया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
