• May 17, 2026

बाली-दो एक्टिवा की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, बाली बोया मार्ग की घटना

PALI SIROHI ONLINE

बाली । थाना क्षेत्र के बोया सड़क मार्ग पर शनिवार रात दो एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में एक युक्क की मौत हो गई, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाली जिला अस्पताल पीएमओ डॉ. भरत टेलर ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युक्कों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद गुलाब को मृत घोषित कर दिया।

घटना विद्युत विभाग इलेक्ट्रिक बोर्ड के सामने हुई 108 स्टाफ  भावेश कुमार पायलट एवं एमटी राकेश कुमार ने घायलों को तुरंत बाली जिला अस्पताल पहुंचाया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के लिए रेफर किया गया।

गंभीर रूप से घायल राजेश को प्राथमिक उपचार के बादउच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। बाली पुलिस एएसआई हनुमंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गुलाब पुत्र फुलाराम निवासी उदयपुर के रूप में हुई है। घायल राजेश पुत्र प्रताप निवासी खुडाला गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोया सड़क मार्ग पर दो एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर होने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page