• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला इंजीनियर की तबीयत बिगडने से हुई मौतः ठगों ने खाते में रुपए भेजे, फिर धमकाकर 10 लाख वसूले; रिश्तेदारों-दोस्तों को भेजे अश्लील फोटो

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
पाली-ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला इंजीनियर की तबीयत बिगडने से हुई मौतः ठगों ने खाते में रुपए भेजे, फिर धमकाकर 10 लाख वसूले; रिश्तेदारों-दोस्तों को भेजे अश्लील फोटो

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में एक महिला इंजीनियर साइबर अपराधियों के जाल में इस कदर फंसी कि उसे लाखों रुपए गंवाने पड़े। ठगों ने पहले महिला के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए, फिर उसे ब्लैकमेल कर करीब 10 लाख रुपए ले लिए।

इसके बाद महिला ने रुपए देने से मना किया तो ठगों ने फेक अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज दिए। ठगी और ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला डिप्रेशन में चली गई। 10 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।

11 मई को मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया। करीब 2 महीने पहले साइबर थाने में पति ने ठगों के खिलाफ महिला को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

डिप्रेशन के कारण तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

महिला इंजीनियर ने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद 6 मार्च 2026 को पाली के साइबर थाने में महिला के पति ने 10 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड और पत्नी की फोटो एडिट कर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजकर बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया।

घबराहट के कारण 10 मई को महिला इंजीनियर की तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने 11 मई को महिला के पति और ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया।

डीएसपी बोले- तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत

SIUCAW के डीएसपी अमृत सोनी ने बताया- महिला की मौत संदिग्ध परिस्थतियों में हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बीपी लो होने से मौत की बात सामने आई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

साइबर थाने के डीएसपी किशोर सिंह ने बताया- महिला के अकाउंट से 10 लाख रुपए साइबर फ्रॉड के खातों में जाने की जानकारी सामने आई है। जांच की जा रही है।

Previous Post

ट्रक ने स्कूटी सवार मैनेजर को कुचला, मौत: 100 फीट तक घसीटा; टायर के नीचे दबे तड़प रहे युवक को छोड़कर भागा ड्राइवर

Next Post

पाली-साइबर ठग 25 हजार में खरीदते थे बैंक अकाउंट, 4 गिरफ्तारः किराए के कमरे में करते थे फ्रॉड के रुपयों का खाते में लेन-देन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page