
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी परिवार की जरूरत पर खर्च संभव है। अधिकारियों के दबाव में गलत फैसला करना पड़ सकता है। पुराना विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। राजकीय मामलों में गतिरोध संभव है।
वृष : शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी: दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। पारिवारिक समस्या के समाधान के आसार हैं। भाग्योदय में आ रही बाधा दूर होगी। कारोबारी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। शांत रहें।
मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : मित्रों के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बनेगा। लेनदेन के मामले सुलझेंगे। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। कार्यस्थल पर बदलाव से सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग मटमैला अपनी सोच में बदलाव कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बातचीत में नरमी बरतें, सबका सहयोग मिलेगा। समय पर काम नहीं होने से निराशा होगी। विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे।
सिंह : शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा: रुके हुए कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में बड़ी भागीदारी निभाने के अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
कन्या: शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी व्यापारिक सौदों को लेकर भागदौड़ रहेगी। समय पर सहयोग नहीं मिलने से अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। नए संपकों में सावधानी बरतें, लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे।
तुला : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। जल्दबाजी में किए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं। यात्रा लाभदायी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बनेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : विवादास्पद मामलों को लेकर तनाव बना रहेगा। दूसरों की आलोचना से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सामूहिक कार्यों में आपकी भागीदारी से भारी लाभ कमा सकते हैं। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
धनु : शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला प्रॉपर्टी के क्रय में सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है। नई योजना की शुरुआत हो सकती है। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाने से बचें। आय के नए स्रोत बनेंगे।
मकर : शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : सामाजिक कार्यों में शामिल होने से खुशी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। रुका हुआ धन मिलने से राहत संभव है। निजी कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
कुंभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद व्यापारिक सौदे मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का योग है।
मीन : शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : व्यर्थ के कामों में समय एवं धन बर्बाद होगा। निजी संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। सफर में सावधानी बरतें।