PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक… शुभ रंग… काला: विवाद से छुटकारा मिलेगा। नई योजनाओं पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।
वृष : शुभ अंक….6 शुभ रंग… नीला जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। खुलकर मन की बात कहने से रिश्तों में दूरियां कम होंगी। दौड़धूप करके निजी काम निकलवा लेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक… १ शुभ रंग… बादामी : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। नए सौदे हाथ आने से लाभ की संभावना बनेगी। साझेदारी में बड़ी योजना शुरू हो सकती है। साख बढ़ेगी।
कर्क : शुभ अंक… 1 शुभ रंग… लाल पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। सही वक्त पर लिया फैसला लाभदायी हो सकता है। निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।
सिंह : शुभ अंक… 7 शुभ रंग… जामुनी अपने काम को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी। सामाजिक जीवन में वर्चस्व बनेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे। सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना बनेगी।
कन्या : शुभ अंक…8 शुभ रंग… पीला नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से अटके काम शुरू कर सकते हैं।
तुला: शुभ अंक…. 1 शुभ रंग… हरा: सामाजिक जीवन में आपकी भूमिका की सभी प्रशंसा करेंगे। लोगों को साथ लेकर चले तो काम में आसानी होगी। बुजुगों की मदद से समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक : शुभ अंक… शुभ रंग… गुलाबी: निजी काम वरीयता से करें, बाद में सुविधा मिलना मुश्किल है। अनुभव की कमी से आपकी योजना खटाई में पड़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रम प्रसन्नतादायी रहेंगे।
धनु : शुभ अंक… शुभ रंग… भूरा उधार दिया धन वसूल करने में सफल रहेंगे। राजकीय मामलों को गंभीरता से सुलझाने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है।
मकर : शुभ अंक… शुभ रंग… सफेद जो लोग सहयोग कर रहे हैं उनकी बात सुनें और सही निर्णय लें। पारिवारिक कार्यक्रमों में खर्च संभव है। सहज दिख रहे काम को करने में परेशानी होगी।
कुंभ : शुभ अंक… 7 शुभ रंग… नारंगी अधिकारियों को अपनी बात समझाने में कामयाब रहेंगे। वक्त पर सहयोग नहीं मिलने से निराशा होगी। आप काम को पूरी ईमानदारी से करेंगे। धैर्य रखें।
मीन : शुभ अंक… शुभ रंग… स्लेटी: व्यापारिक सौदे हाथ आने से लाभ की संभावना बनेगी। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से काम में आसानी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। शांत रहें।