
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पुलिस थाना सादडी जिला पाली द्वारा ऑपरेशन भौकाल-2 के तहत बडी कार्यवाही एक स्कॉर्पियो वाहन से 492.14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद अवैध डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब 78 लाख रूपये जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट आई.पी.एस. ने बताया कि आज दिनांक 20.04.2025 को महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा जोधपुर रेंज में मादक पदार्थों की धरपकड बाबत् चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन भौकाल-2 के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा के निकटतम सुपरविजन एवं राजेश यादव उप अधीक्षक पुलिस वृत बाली के निर्देशन में हनवंतसिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी जिला पाली के नेतृत्व में पुलिस थाना सादडी टीम द्वारा नाकाबन्दी के दौरान एक बिना नम्बरी स्कॉर्पियो वाहन एस-11 में से 492.14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त वाहन में तस्कर अवैध डोडा पोस्त भरकर उदयपुर जिले की सायरा सीमा से राणकपुर की तरफ आ रहे थे जो पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर पुनः सायरा की तरफ भागने लगे जिनका पुलिस जाब्ता द्वारा पिछा करने पर तस्करो द्वारा वाहन को राणकपुर सूर्य मंदिर के पास छोडकर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले वाहन की तलाशी लेने पर 25 कटटो में डोडा पोस्त 492.14 किलोग्राम भरा पाया गया जिसका बाजार मूल्य 78 लाख रूपये है। उपरोक्त कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुलजिमान की तलाश शुरू की गई।
गठीत टीमः-
- हनवन्त सिंह सोढा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी
- अमर चन्द कानि. 659 पुलिस थाना सादडी
- 3. अरविन्द कानि. 1644 पुलिस थाना सादडी
- सोनाराम कानि. 460 पुलिस थाना सादडी
- चन्द्रपाल कानि, 1808 पुलिस थाना सादडी
- मूलाराम कानि. 851 पुलिस थाना सादडी
सहयोगी टीम
- मनोहरसिंह सउनि पुलिस थाना सादडी
- मूलाराम सउनि पुलिस थाना सादडी
- भगवानसिंह सउनि पुलिस थाना सादडी
- गौतम आचार्य मुआ. 631 साईबर सैल पाली
- चुनाराम कानि. 1325 पुलिस थाना सादडी
- अशोक कुमार कानि. 1248 पुलिस थाना सादडी
- गेनाराम कानि. 860 पुलिस थाना सादडी
- सुरेश कुमार कानि. 1442 पुलिस थाना सादडी
- कैलाश कानि. 1799 पुलिस थाना सादडी
- संतराम कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली
- सुरेन्द्र कुमार कानि. 1554 पुलिस थाना सादडी
- सहदेव चालक कानि. 1129 पुलिस थाना सादडी



