
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-कुल 45.55 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटत्तम सुपरविजन में माया पण्डित उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा के नेतृत्व में दिनांक 19.04.2025 को सांगवाडा रोड पर स्थित खेत में गेंहु के खाखले से कुल 45.55 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर अभियुक्त वेगाराम जाट निवासी चरली जिला बाडमेर हाल समराथल होटल हाईवे रोड भीमाणा द्वारा अपने कब्जे में रख बेचने की नियत से कब्जे रखना पाया जाने से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार अभियुक्तः वेगाराम पुत्र जगमालराम जाति जाट उम्र 28 साल पेशा होटल व्यवसाय निवासी चरली पुलिस थाना बाडमेर जिला बाडमेर हाल समराथल होटल हाईवे रोड भीमाणा पुलिस थाना रोहिडा।
पुलिस टीमः-
1. माया पण्डित उनि थानाधिकारी, पुलिस थाना रोहिडा।
2. देवाराम हैड कानि नं 311 पुलिस थाना रोहिडा।
3. कान्जी कुमार कानि. 876 पुलिस थाना रोहिडा।
4. बलवन्तराम कानि. 609 पुलिस थाना रोहिडा।
5. राजेश कुमार कानि 106 पुलिस थाना रोहिडा।