
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। कारोबारी मंदी परेशानी का कारण बनेगी। यात्रा प्रसन्नतादायी रहेगी। मित्रमंडली के सहयोग से काम में आसानी होगी। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से परेशान रहेंगे। कारोबार में लाभ की संभावना है। लंबे समय से चला रहा विवाद सुलझने की उम्मीद है। आय-व्यय में तालमेल की कमी से परेशानी हो सकती है।
मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी बाहरी दखल से काम में परेशानी हो सकती है। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। अटके काम फिर से शुरू हो सकते हैं। बुजुगों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी भावनात्मक संबंधों में मधुरता संभव है। टालमटोल की आदत छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं। धैर्य बनाए रखें।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद आपके काम में निखार आएगा। काम करने के तरीकों में बदलाव से राहत मिलेगी। कार्यस्थल की अव्यवस्था दूर हो सकती है। नौकरी के लिए चल रहे प्रयासों में सफलता संभव है।
कन्या : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा महत्वपूर्ण काम * सहज ही पूरे होंगे। विवादास्पद मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। देरी के चलते अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
तुला : शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : कारोबारी यात्रा लाभदायी हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार से राहत महसूस करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। कुछ अनचाहे सौदे करने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला मेहमानों की आवाजाही रहेगी। नया घर अथवा भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मिल-जुल कर लिए फैसले लाभदायी रहेंगे। मनमाने रवैये से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
धनु : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने से अटके मामले सुलझ सकते हैं। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। सफलता की राह में बाधा आ सकती है। नए संपर्क परेशानी का कारण बन सकते हैं।
मकर : शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल महत्वपूर्ण योजना को लेकर चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। मुश्किल हालात में संयम बरतें, सफलता मिलेगी। धार्मिक खर्च की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : सपने साकार करने में सफलता मिलेगी। कार्ययोजना में बदलाव कर अच्छा लाभ कमाएंगे। लेन-देन के मामलों में संदेह के घेरे में आ सकते हैं। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव बना रहेगा।
मीन : शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी अपनों के व्यवहार से परेशानी महसूस करेंगे। लगातार चल रहे प्रयासों के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग लाभदायी रहेंगे। उलझे मामले टालना बेहतर है।


