
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में कांग्रेस के दफ्तर राजीव गांधी भवन के रेनोवेशन के बाद 15 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे लोकार्पण किया जाएगा। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने बताया- लोकार्पण कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सचिव ऋत्विक मकवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश जांगिड़, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश एवम जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवम पूर्व जनप्रतिनिधिगण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, अग्रिम संगठन एवम प्रकोष्ठों विभाग के पदाधिकारियों सहित जिले के तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। जिसको लेकर सभी तैयारी की जा रही हैं।


