PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाड़ा मय जाब्ता द्वारा चौधरी ट्रान्सपोर्ट सिरोही रोड पर कार्यवाही कर प्रतिबन्धित दवाई Codeine Phosphate and Triprolidine Hydrochloride Syrup के 10 कार्टन से 100ML की करीब 1170 बोतले जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
घटना विवरणः- दिनांक 23.02.2025 को राजेश कुमार मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोटडा जिला उदयपुर ने अनुसंधानिक तथ्यों के आधार पर पिण्डवाडा पुलिस टीम द्वारा समन्वपूर्ण कार्यवाही करते हुये आरोपी विजेन्द्रसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी दामावाडी, कालीवास पुलिस थाना देलवाडा जिला राजसमंद (राज.) द्वारा प्रकाश डांगी (पटेल) पुत्र नोजीराम डांगी निवासी कोट पुलिस थाना कुराबड जिला उदयपुर से अहमदाबाद से मंगवाई गई जो कॉडीन युक्त सिरप सप्लाई में जाने वाले दस कार्टन चौधरी रोडलाईन्स पिण्डवाडा से जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस टीमः-
01. महेन्द्र कुमार नि पु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा।
02. ओमप्रकाश स.उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा।
03. हरीराम कानि 199, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
04. भावेश कानि 481, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
05. ऋषिकेश कानि 880, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
06. प्रकाश कानि 557, पुलिस थाना पिण्डवाडा ।

