PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान करने पर जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी घृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए अमराराम खोखर निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर मुलजिम कि तलाश की गई तो मुलजिम रामझाराम उर्फ रामसा पुत्र लादाराम जाति गमेती भील निवासी साजालाफली भूला पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही को छैलसिंह स.उ.नि. मय जाब्ता द्वारा मुखबिर तंत्र से पता कर टुका की पहाडी डेरना पंचायत से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 20.02.2026 को जरिये टेलिफोन भूला गांव से सूचना मिली की एक व्यक्ति कुंए में गिर गया है। वगैरा ईतला पर अमराराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा मय् जाब्ता के ग्राम साजालाफली भुला में लादाराम के कुंए पर पहुंचा जहाँ पर ग्रामीण एकत्रित हो रखे थे जिन्होंने पुछताछ पर बताया कि लादाराम का लडका देवा कुंए में गिर गया है ये चार भाई एक बहन है बहन गुजरात में है तथा लादाराम व दो लडके कहीं बाहर काम करते है तथा यहां पर देवाराम उसकी पत्नि हजारी व भाई रामसा रहते है ये सभी आपस में व पड़ोसियों से लडते रहते है इस कारण कोई भी पडोसी व भाई इनके घर पर नहीं आते जाते है। लादा व उसके लडके भी इसी कारण बाहर गये है। इसी दौरान मृतक की पत्नी के सबंध में पुछने पर ज्ञात हुआ है कि यो भी भुला चौकी होते हुए रोहिडा की तरफ गई है। उसे बुलाने हेतु भेजा व आसपास खेत व अन्य लोगों से पता किया तो लोगो ने दबी जुबान में बताया कि सुबह रामसा व देवा में बहस हुई थी व क्यो हुई नहीं मालूम तथा हजारी चिल्लाते हुए बता रही थी कि रामसा ने देवा को कुंए के अन्दर धक्का दिया या अन्दर काम करते हुए उपर से पत्थर मार दिया है तथा मेरे भी पीछे भाग रहा है मैं थाने जा रही हु। मृतक देवाराम की लाश को कुंए से बाहर आस पड़ोसियों व काका के लडके गोविन्द, रमेश की सहमती से बहार निकाला गया। देखने पर सिर में सामने की तरफ खून आलुदा चोट आई हुई है जिसे उलट पुलट कर देखा गया तो अन्य कोई जाहिराना चोट नहीं है। मृतक की पत्नी हजारी भी मौके पर आ गई। उसने पूछताछ पर बताया कि मेरे पति व देवर रामसा में पहले से झगडा चल रहा था तथा मेरा पति कुंए में काम कर रहा था तो रामसा आया व गाली-गलोच करते हुए उपर से पत्थर मारा। फिर रामसा वहां से भाग गया तथा मैं भी डर के मारे भुला गांव तथा रोहिडा गई। जहां से पता लगा कि पुलिस कुंए पर गई है तो मैं भी यहां आ गई रिपोर्ट देने बाबत पूछने पर गांववालो ने बताया कि महिला अभी यह सही नहीं बता पा रही है। लादाराम व उसके लडकों को बुलाकर रिपोर्ट करते है। मृत्तक देवाराम की लाश की फर्द सुरत हाल, फर्द पंचनामा मुर्तिब कर लाश को वहां से लेकर मोर्चरी राजकीय अस्पताल रोहिडा में रखवाई जाकर मृतक के पिता एवं भाई भीमाराम को सूचित किया गया। दिनांक 21.02.2026 को मृतक के पिता लादाराम ने उपस्थित थाना होकर कायमी प्रकरण हेतु रिपोर्ट पेश कि जिस पर प्रकरण सं 28 दिनांक 21.02.2026 धारा 103 (1) बीएनएस में दर्ज कर मुलजिम की तलाश शुरू कि गई।
घटना अंजामः मृतक देवाराम जो कि अपनी पत्नी हजारी देवी के साथ में साजालाफली मातादेवल भुला में अपने पैतृक केलुपोश मकान में निवास कर खेतीबाडी का काम करता था तथा पास में ही देवाराम का छोटा भाई रामझा उर्फ रामसा पृथक से झोपा बनाकर रहता था। दोनों भाईयों के आपस में पुराने विवाद को लेकर दिनांक 20.02.2026 को पुनः बोलचाल होती है इसी बात को लेकर देवाराम जब कुंए के अन्दर मोटर का पंखा ठिक करने उतरा हुआ था तब छोटे भाई रामझा उर्फ रामसा ने आवेश में आकर पत्थर से वार किया जो मृतक देवाराम के सिर के ललाट पर लगने से कुंए के अन्दर गिरने पर मौत हुई और रामझाराम उर्फ रामसा मृतक को कुए से निकाले बिना व बिना बताये फरार हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तः रामझा उर्फ रामसा पुत्र लादाराम जाति गमेती भील उम्र 29 साल पेशा मजदुरी निवासी साजालाफली मातादेवल मुला पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. अमराराम खोखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. रोहिताश हैड कानि. 353 पुलिस थाना रोहिडा।
3. नाथूलाल हैड कानि. 342 पुलिस थाना रोहिडा।
4. रामलाल कानि. 920 पुलिस थाना रोहिडा।
5. कान्जी कुमार कानि. 876 पुलिस थाना रोहिडा।
6. नानालाल कानि. 452 पुलिस थाना रोहिडा।
7. राजेश कुमार चालक कानि. 106 पुलिस थाना रोहिडा।
8. सुरेश कुमार कानि. 460 डीसीआरबी सिरोही।
