PALI SIROHI ONLINE
भारला गांव मे गरासिया समाज विकास समिति की महापंचायत हुई आयोजित पंच पटेल व शिक्षक हुए सम्मलित।
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम निचला भारला मे गरासिया समाज विकास समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमे आदिवासी क्षेत्र से विभिन्न ग्राम पंचायतो के पंच पटेल, शिक्षक गण एंव ग्रामीण तथा युवाओ ने भाग लिया । बैठक मे शिक्षा को लेकर प्रचार प्रसार करना , समाज मे आ रही विभिन्न कुरीतियो के बारे मे चर्चा हुई। और होली त्योहार पर ढूढ महोत्सव मे अनावश्यक खर्च पर पाबंदी लगाना तथा शराब बंदी आदि मुद्दो पर गहनता से चर्चा की गई। समाज के बुध्दिजीवी हंसाराम, मोरी,सगनजी, कालाराम पुर्व सरपंच ने कहा की समाज मे अनावश्यक खर्च, कुरीति, शराबबंदी,समाज मे उत्पात मचाने वाले पर पाबंदी आदी पर रोक लगाना बात बताई ।
भाजपा युवा नेता मुकेश गरासिया ने समाज मे एकता रखना व शिक्षा को प्राथमिकता देना तथा समाज मे लम्बे समय से आ रही कुरीतियो को धरातल पर खत्म करना बताया गया ।बैठक मे समाज के पंच पटेल, विभिन्न विभाग के कर्मचारी,ग्रामीण, युवा साथी,मौजूद रहे।

