स्कूल में चोरी: जाली तोड़ कर अंदर घुसे, वॉटर कूलर, कॉपियां और कुर्सी चोरी कर ले गए
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक स्कूल में लगातार तीसरी बार चोरी हुई है। शहर की एक स्कूल में चोर जाली तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद वहां रखा वॉटर कूलर, कॉपियां, साफे, पानी की मोटर आदि ले गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है।
पाली शहर के केशव नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात चोर प्रिंसिपल रूम की जाली तोड़कर अंदर घुसेथे। स्कूल प्रिंसिपल पुष्पेन्द्र आढ़ा की सूचना पर कोतवाली थाने से ASI जगदीशचंद्र मयजाप्ता मौके पर पहुंचे और स्कूल का निरीक्षण कार जांच शुरू की।झाड़ियों में कम्प्यूटर छोड़कर भागे
चोर यहां से कम्प्यूटर स्कूल के सामने झाड़ियों में छोड़ गए।
इसके साथ ही बड़ी एलईडी स्कूल भी एक क्लास रूम में लगी थी। जिसे चोर चालू में ही छोड़ गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संभवत नशे के आदि युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया ताकि अपने नशे के लिए रुपए जुटा सके।
स्कूल प्रिंसिपल पुष्पेन्द्र आढ़ा ने बताया कि यह तीसरी बार है जब स्कूल में चोरी की वारदात हुई है। पहले भी दो बार हुई चोरी की घटना का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। रात के समय स्कूल की बाउंड्री में असामाजिक तत्व नशा करते रहते है।
