• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ठग 3 दिन के रिमांड पर भेजा, पैसे लेकर दिए थे फर्जी नियुक्ति पत्र

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
ठग 3 दिन के रिमांड पर भेजा, पैसे लेकर दिए थे फर्जी नियुक्ति पत्र

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठने और फर्जी नियुक्त पत्र बांटने वाले ठग को सोमवार को जालोर की कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी राकेश कुमार (25) के चेहरे पर न कानून का कोई डर था, न पछतावा। वह हंसते हुए कोर्ट में फेश हुआ। उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया-जालोर के रतनपुरा रोड पर रहने वाले राकेश ने लोगों ने नगर परिषद में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांट दिए। राकेश पूत्र पुखराज जीनगर मूल रूप से पाली के तखतगढ़ का रहने वाला है।

बेरोजगारों से लाखों रुपए ऐंठे

पुलिस ने बताया- राकेश ने भूति निवासी रितिक मीणा पुत्र करनाराम, रणछोड कुमार और आहोर के हरियाली गांव निवासी मुकेश कुमार से ठगी की। रितिक से उसने 10 लाख रुपए, रणछोड़ और मुकेश से 3-3 लाख रुपए में सौदा किया।

इसके बाद उसने रिटायर्ड संयुक्त निदेशक शम्भूलाल जागरवाल और नगर परिषद आयुक्त (जालोर) के फर्जी हस्ताक्षर कर नियुक्ति पत्र बांट दिए। इससे पीड़ितों को अधिषाशी अधिकारी, कनिष्ठ सहायक आदि पदों पर जॉइन करने का झांसा दे दिया। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद पीड़ितों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया- मामले में जल्दी जांच कर पीड़ितों के बयान लिए। नगर परिषद जालोर और बैंक से रिकॉर्ड लिया गया। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ का दौर जारी है।

Previous Post

पिंडवाड़ा- पँचदेवल विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का अवलोकन

Next Post

स्कूल में चोरी: जाली तोड़ कर अंदर घुसे, वॉटर कूलर, कॉपियां और कुर्सी चोरी कर ले गए

Next Post
स्कूल में चोरी: जाली तोड़ कर अंदर घुसे, वॉटर कूलर, कॉपियां और कुर्सी चोरी कर ले गए

स्कूल में चोरी: जाली तोड़ कर अंदर घुसे, वॉटर कूलर, कॉपियां और कुर्सी चोरी कर ले गए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page