सुमेरपूर-स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 2 युवतियां और 1 युवक निरुद्ध
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार सुबह पुलिस ने तखतगढ़ रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दो युवतियों व एक युक्क को निरुद्ध किया गया। सीआई सवाई सिंह ने बताया कि पुलिस जाब्ता के साथ तखतगढ़ रोड स्थित लवली स्पा सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दो युवतियों व एक युवक को निरुद्ध कर थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

