• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढ़े आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0
पढ़े आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष:शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद पुरानी बीमारी उभरने से चिंता बनी रहेगी। लेनदेन के मामलों में आप संदेह के घेरे में आ सकते हैं। युवाओं को दूरसंचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। साझेदारी में लाभ संभव है।

वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। दूसरों की बातों में आकर अपनों का दिल दुखा बैठेंगे।मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च कर सकते हैं। दाम्पत्य संबंधों में टकराव संभव है।

मिथुन शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यात्रा टालें।

कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी प्रसन्नतादायी समाचार मिलेंगे। पुराने झगड़ों का समाधान संभव है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। आकस्मिक लाभ के अवसर उत्साहित रखेंगे।

सिंह;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला अनावश्यक खचों के कारण तनाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता एवं सुख की अनुभूति होगी। किसी से आकस्मिक मुलाकात दिल को खुशी देगी। पारिवारिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

कन्या;शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। गुस्से से से बनते काम बिगड़ सकते हैं। विरोध के चलते आपकी मेहनत व्यर्थ जा सकती है।

तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : कामकाज मैं आ रही परेशानी दूर होगी। बातचीत की चतुराई से उलझे मामले सुलझा लेंगे। नए संपर्क आपकी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। दुविधा की स्थिति छोड़कर काम पर ध्यान दें।

वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला पूजापाठ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। जिद्दी रवैया सहयोगियों को अखर सकता है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। विवाद से बचें।

धनु;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता रहेगी। संतान से गतिरोध बना रहने से मन अशांत रहेगा। अधिकारियों से बनाकर चलें, लाभ में रहेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है। यात्रा में व्यर्थ परेशानी हो सकती है।

मकर;शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। अधिकारियों से अपना काम करवाने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अनुकूल सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा: समझदारी के साथ आगे बढ़ें, राह आसान होगी। पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारों को लेकर खींचतान बढ़ सकती है।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : संतान के कॅरियर संबंधी चिन्ता का समाधान संभव है। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। आप सामाजिक कल्याण के कायों से जुड़ सकते हैं। शांत रहें।

Previous Post

नाना गोरधनपुरा रोड पर बाइक दुर्घटना, दो घायल रेफर,पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में लगी

Next Post

सुमेरपूर-स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 2 युवतियां और 1 युवक निरुद्ध

Next Post
सुमेरपूर-स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 2 युवतियां और 1 युवक निरुद्ध

सुमेरपूर-स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 2 युवतियां और 1 युवक निरुद्ध

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page