• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गौतम ऋषि महादेव मंदिर चोटिला मेले की तैयारियों की बैठक आज, मेला 13 से 15 तक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

शिवगंज-तहसील के ग्राम चोटिला के पास स्थित गौतम ऋषि महादेव मंदिर परिसर में 13 से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं से सभी संबंधित विभागों एवं मेला कमेटी की संयुक्त बैठक 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे श्रीगौतम ऋषि महादेव मंदिर, चोटिला (मंदिर प्रांगण) में होगी।

पहले यह बैठक शिवगंज पंचायत समिति के सभा भवन में प्रस्तावित थी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर करेंगे। श्रीगौतम ऋषि मंदिरमीणा समाज के अध्यक्ष रताराम मीणा ने बताया कि श्रीगौतम ऋषि महादेव मंदिर चोटिला में सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में गौतम ऋषि महादेव मंदिर परिसर में मीणा समाज के आराध्य देव गौतम बाबा का वार्षिक मेला जो 13 से 15 अप्रैल तक भरेगा।

मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं से सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मेला कमेटी के पदाधिकारी व सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक की व्यवस्था शिवगंज एसडीएम द्वारा की जाएगी।

Previous Post

सुमेरपूर-स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 2 युवतियां और 1 युवक निरुद्ध

Next Post

माली समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठकः  तैयारियों पर हुई चर्चा

Next Post
माली समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठकः  तैयारियों पर हुई चर्चा

माली समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठकः  तैयारियों पर हुई चर्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page