
PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना आई०पी०एस० ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर मादक पदार्थ तरकरी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष ऐरिया डोमिनेशन अभियान के तहत विपिन शर्मा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन व जेठूसिंह करणोत वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन तथा देवेन्द्रसिह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतसिटी के नेतृत्व में पुलिस थाना सोजत सिटी द्वारा थाना क्षेत्राधिकार में लूंडावास चामडियाक सरहद में दिनांक 27.08.2025 को नाकाबंदी दौरान महिन्द्रा स्कार्पियो कार नम्बर GJ-06-CD-2486 में तलाशी के दौरान कुल 488 किलो 460 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व मादक पदार्थ तस्करी मे प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा स्कार्पियो नम्बर GJ-06-CD-2486 को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
घटनाः- दिनांक 27.08.2025 को गोपालसिंह उनि मय जाब्ता के उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में ऐरिया डोमिनेशन अभियान के तहत नाकाबन्दी व लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर कस्बा सोजतसिटी में गस्त करते हुए चौकीदारों की ढाणी से आगे बेरा नयोडा जाने वाले पर कच्चे रास्ते के पास सड़क पर पहुंच कर वक्त 02.25 एएम पर नाकाबन्दी शरू की गयी। दौराने नाकाबंदी वक्त 02.45 एएम पर एक सफेद रंग की स्कोर्पियो गाडी भी तेज गति से आती दिखाई दी। जिस पर गोपालसिह उ.नि. मय जाब्ता द्वारा रूकने का ईशारा किया तो स्कोर्पियो वाहन का चालक भी वाहन को तेजगति से भगाकर चामडियाक से लूण्डावास जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोड़ पर ले गया। जिसका पर थाना प्रभारी मय जाब्ता द्वारा पीछा किया तो स्कोर्पियो वाहन चालक अपने उक्त वाहन को सरहद लूण्डावास में भूण्डायत माताजी मन्दिर के पास सड़क के किनारे चालु हालात में छोडकर चालक सीट से एक व्यक्ति च खालासी साईड से एक व्यक्ति वाहन से नीचे उत्तरकर बबुल की झाडियो की तरफ भाग गये। जिस पर स्कोर्पियो वाहन के चारो तरफ घूम फिरकर बाहरी निरीक्षण किया तो याहन के आगे व पीछे नम्बर रजि. नम्बर जीजे 06 सीडी 2486 अकिंत होना पाया गया। ताबाद रुबरु मौतबिरान उक्त वाहन स्कॉर्पियो गाडी नम्बर जीजे 06 सीडी 2486 की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कुल 24 प्लास्टिक के काले रंग के कहों में 488.480 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त होना पाया गया। जिस पर उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त व अवैध तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन को मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त होने से जब्त किया जाकर घटना के संबंध में प्रकरण संख्या 210/27.08.2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सोजत सिटी पर दर्ज किया जाकर तस्करी में संलिप्त अज्ञात अभियुक्तो के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
गठित टीम :-
- गोपालसिहं उ.नि. पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली
- कानाराम सउनि पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली
- सफी मौहम्मद मु.आ. 1162 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली
- महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली
- नंदलाल कानि. 1666 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली,
06 बीरमराम कानि. 986 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली, - श्योदानराम कानि. 673 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली.
- विनोद कानि. 1656 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली.
- माधूराम कानि. 630 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली,
10 विजय कानि. 235 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली, - संपत कानि. 220 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली,
- रामकिशन कानि. 1839 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली,
- ठंडीराम कानि. 1518 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली.
- किशोर कुमार कानि. 1326 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली,
15 दिनेश कानि, चालक 1559 पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली,


